1 नवंबर को मिलते हैं; CJP के बाद नेहा बोरा ने INDIA गठबंधन की रामलीला मैदान रैली को दिया समर्थन

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की रैली को अब छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा का भी समर्थन मिल गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर लोगों से इस रैली में शामिल होने की अपील की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा, “1 नवंबर, रामलीला मैदान, मिलते हैं।

“नेहा बोरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक लगाने और 2023 के कानून को वापस लेने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि लोगों को अपने मतदान के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

इससे पहले Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीप्ते ने भी INDIA गठबंधन की इस रैली को समर्थन दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘GYANU MUST GO’ का नारा देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी लोगों और छात्र संगठनों से इस रैली में शामिल होने की अपील की है। उनके मुताबिक, 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे मिंटो रोड- कनॉट प्लेस जंक्शन से मार्च शुरू होगा, जो रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त होगा।

इस रैली का मुख्य मुद्दा कथित वोट चोरी और SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप है। विपक्ष का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। वहीं, चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया को कानूनी और नियमों के अनुसार बताया है। इस रैली के जरिए INDIA गठबंधन इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराने की तैयारी में है।