निर्देशक बने, अब अभिनय करेंगे सीएम विजय के बेटे जेसन संजय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय के बेटे जेसन संजय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। निर्देशन की दुनिया में कदम रखने के बाद अब उनके अभिनय की शुरुआत करने की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेसन संजय अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘सिग्मा’ पूरी करने के बाद अब एक नई फिल्म में बतौर अभिनेता नजर आ सकते हैं।
जेसन संजय ने पहले कई मौकों पर कहा था कि उनकी पहली पसंद निर्देशन है और इसी वजह से उन्होंने पहले अभिनय के प्रस्ताव भी ठुकरा दिए थे। हालांकि अब चर्चा है कि वह निर्देशन के साथ-साथ अभिनय में भी अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं।
हालांकि, उनकी अभिनय वाली फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिल्म की स्टारकास्ट, निर्देशक और रिलीज़ डेट जैसी जानकारियों का भी इंतजार है। फिलहाल, प्रशंसकों के बीच जेसन संजय के बड़े पर्दे पर अभिनेता के रूप में डेब्यू को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।