UGC NET जून 2026 का रिजल्ट जारी, इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी री-एग्जाम का स्कोरकार्ड हुआ आउट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 के तीन विषयों—इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन विषयों की दोबारा परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक UGC NET वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। NTA के मुताबिक, इन तीन विषयों के लिए आयोजित री-एग्जाम के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की गई है। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “UGC-NET June 2026 Score Card (Re-Exam)” विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

इस री-एग्जाम के जरिए उम्मीदवारों की पात्रता Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor और PhD admission जैसी श्रेणियों के लिए निर्धारित की जाती है। UGC NET का आयोजन NTA द्वारा UGC की ओर से किया जाता है।रिपोर्टों के अनुसार, तीनों विषयों के रिजल्ट में कुल 35,588 उम्मीदवारों ने JRF, Assistant Professor और PhD-only श्रेणियों में क्वालीफाई किया है।उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नाम, अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस को ध्यान से जांच लें। रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए NTA की वेबसाइट और UGC NET पोर्टल पर अपडेट देखते रहें।