आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने 6 अक्टूबर 2026 को इसकी आधिकारिक घोषणा की। गांगुली इस भूमिका में हेमंग बदानी की जगह लेंगे।सौरव गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स से रिश्ता काफी पुराना है। वह 2019 में टीम के सलाहकार के तौर पर फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। अब पहली बार वह आईपीएल में बतौर हेड कोच किसी टीम की कमान संभालेंगे।
हेड कोच बनने के बाद गांगुली ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स उनके लिए बेहद खास फ्रेंचाइजी है। उन्होंने टीम के साथ मिलकर एक मजबूत और निडर टीम तैयार करने की उम्मीद जताई है। उनके नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स की रणनीति और खेलने के अंदाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में गांगुली के सामने टीम को पहली बार चैंपियन बनाने की बड़ी चुनौती होगी। टीम के पास अनुभवी खिलाड़ियों का मजबूत आधार है और 2027 सीजन से पहले गांगुली को टीम की रणनीति, खिलाड़ियों के इस्तेमाल और नीलामी की तैयारियों में अहम भूमिका निभानी होगी।दिल्ली कैपिटल्स ने गांगुली की नियुक्ति को खास अंदाज में पेश करते हुए ‘दादागिरी’ का जिक्र किया है। अब क्रिकेट फैंस की नजर इस बात पर रहेगी कि मैदान के बाहर अपने आक्रामक नेतृत्व के लिए मशहूर गांगुली बतौर कोच दिल्ली को कितनी दूर तक ले जा पाते हैं।





